नमस्ते आज हम अपनी जीवन शैली के बारे में बात करेंगे | जिंदगी में बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, अपने जीवन को मुश्किल एवं आसान बनाना है |यह हम पर खुद निर्भर करता है अगर आपके पास कोई भी ख्वाहिश ना हो,तो केवल एक ही रास्ता होता है | जो हम अपने हैं जिंदगी को पूरी मेहनत से और लगन से काम करने के लिए प्रेरित होते रहते हैं जैसे कि हम आपको एक एग्जांपल देता हूं| मैं आपको कोई कहानी , कोई शायरी या किसी किताबों की बातों को नहीं बताऊंगा मैं सिर्फ एक सीधी सी बात करूंगा-जैसे कि मोबाइल में अलार्म लगा कर सोते हैं कि हम अलार्म बजते ही उठ जाएंगे और अलार्म बजता भी है जब वह बजता है | तब नींद नहीं खुलती और हमारे पास ऑप्शन होते हैं, यार बटन दबा दो और उसको बंद करो सो जाओ 5 मिनट बाद फिर अलार्म बजता है| अलार्म अपना काम कर रहा है कि उठो तुमने जो मुझे समय दिया है | मैं उसी निश्चित समय पर हूं पर इंसान अपनी जिंदगी अपने जीवन को वहीं पर रोक के सोने में लगा रहता है वह फिर से उस बटन को दबाता है अलार्म को बंद कर देता है क्योंकि उसके पास ऑप्शन है कि वह बंद कर सकता है पर मोबाइल के पास कोई ऑप्शन नहीं है उसका काम है जो आपने टाइम फिक्स कर रखा है अपना काम करता है|
इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता पर वह चाहता ही नहीं क्योंकि इतनी छोटी सी चीज में आपका दिमाग यानी आपका माइंड कितना डायवर्ट कर दिया है| इस छोटी सी चीज में आपके मन को कमजोर बनने की आदत लगा दी है, इसलिए जिंदगी में आपके पास बहुत सारे रास्ते हैं| जिन पर आप स्वयं चल के जिंदगी को सुरक्षित बना रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है | आप जिंदगी में हर चीज को सकारात्मक सोचने की और करने की आदत डाल दीजिए | फिर देखिए जिंदगी कितनी मनोरंजक कितनी प्यारी कितनी ही सुंदर दिखती है|
यह आदत आपकी जिंदगी जीने का अंदाज बदल देंगे ,आपका ढंग,आपका नजरिया, साथ ही आपको कभी भी दुखी नहीं होने देगी । जानते हैं क्योंकि आप परेशानियों से भागेंगे नहीं उन्हें बहुत ही अच्छे से समझेंगे और उनका निवारण करेंगे क्योंकि जो इंसान हमेशा खुश मिजाज रहकर काम करता है| वह सफल हो पाता है उसको बुलंदियों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता | क्योंकि वह नकारात्मक चीजें ही नहीं देखता है ,ना सुनता है | वह सभी में अच्छाइयां ही देखता है और अपने को अच्छा और सुंदर बनाने में सहायक रहता है अच्छा यह बताइए आप सफलता क्यों पाना चाहते हैं क्यों सफल होना चाहते हैं| इन चीजों से आपको खुशी मिलती अगर आप खुशियाँ और सफलता पाना चाहते हैं तो अपने जीवन में सकारात्मक हों, सकारात्मक होना ही आपके जीवन की सबसे बड़ी सफलता है| जो आपको खुशियों से भर देगी |
आज मैं आपको एक कहानी बताता हूं जो मेरे दोस्त के साथ में हुई है| मेरा दोस्त एक कंपनी में काम करता था अचानक से समय ने ऐसा पासा पलटा कि कंपनी बंद हो गई उस दोस्त की शादी हो चुकी थी | वह बहुत ही परेशान रहने लगा | वह कर्ज से डूब गया पर उसके सकारात्मक सोच ने सब कुछ बदल दिया | उसने पहले अपना काम शुरू किया उसने अपने ही घर में एक दुकान खोली पर उससे कोई फायदा ना मिला | फिर उसने बाहर जाकर यही काम किया | उसमें भी कोई फायदा नहीं मिला नुकसान ही मिला पर एक चीज अच्छी रही | उसने अपनी सोच को नहीं बदला उसने ठान ली कि हम करके दिखाएं | हम इस काम को बडा कर दिखाएंगे और धीरे-धीरे दिन गुजरने लगे और उसका काम बढ़ने लगा | आज इस समय उसको सब जानने लगे, क्योंकि वह अपनी सोच के बल पर आगे बढ़ता गया और वही उसकी जीत है|
आज उसने कुछ वीडियो डाली थी उस वीडियो को सिर्फ 4 लोगों ने देखा और लाइक किया फिर भी उसके कदम पीछे नहीं हटे, वह चाहता तो हार मान सकता था कि इतनी मेहनत के बाद उसने वीडियो अपलोड की और उसे लाइक मिले सिर्फ चार ही, लेकिन उसकी सकारात्मक सोच ने यह पहलू ढूंढा कि उसकी वीडियो को 4 लोगों ने देखा तो है | उन 4 लोगों की जिंदगी बदल सकती हैं 4 लोगों की सोच बदल सकती है जब उन चार लोगों की सोच बदलेगी | तो वह भी कुछ ऐसा करेंगे जैसा मैं करना चाहता हूं 4 लोगों से और 4 लोगों की सोच बदलेगी ऐसे ही 4 करते-करते ना जाने कितने लोगों की सोच बदल जाएगी और 1 दिन ऐसा होगा कि सभी सकारात्मक सोचेंगे | अपने जीवन को सभी ही अच्छा और सुंदर बनाएंगे|
जब हम अपने भविष्य को सुंदर बनाएंगे तभी तो हमारे आने वाला कल यानी हमारे बच्चे भी अपने भविष्य को सकारात्मक बनाएंगे इसीलिए नकारात्मक नेगेटिविटी बिल्कुल भी ना ले बिल्कुल भी ना सोचे हमें सिर्फ पॉजिटिव ही सोचना है, और यह सिर्फ हम ही कर सकते हैं |
खुद की मदद खुद ही करें | किसी दूसरे की जरूरत नहीं है ,इस चीज को आप समझे और आगे बढ़े फिर देखिए जिंदगी कितनी प्यारी है कहेंगे आप की –”है ईश्वर आपने मुझे इस धरती पर भेजकर बहुत ही अच्छा काम किया है ,मैं इस धरती पर आकर बहुत ही खुश हूं इस लिए ईश्वर मैं आपको खुशी दिल से प्रणाम करता हूं।”
https://www.amazon.in/dp/B08P29M6N6/ref=as_sl_pc_as_ss_li_til?tag=akrmind-21&linkCode=w00&linkId=8a0737f148c2cc17f83ac4a76b9d24fe&creativeASIN=B08P29M6N6